देश की खबरें | मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम स्कूटी सवार एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर कथित रूप से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेरठ (उत्तर प्रदेश), आठ जुलाई जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम स्कूटी सवार एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसाकर कथित रूप से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार की शाम ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गेट निवासी आसिफ स्कूटी से जा रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसे गोली मार दी।

आसिफ़ एक महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूट कर आया था।

उन्होंने बताया कि परिजन आसिफ को तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि यह पुरानी रंजीश का मामला लगता है।

ब्रह्मपुरी थाना पुलिस के अनुसार, पांच साल पहले आसिफ के भाई दिलशाद की भी इसी तरह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू