एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में युवक की हत्या

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में युवक की हत्या

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ कथिततौर पर बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बवाना के हरेवली गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि अली तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गया था और 45 दिनों के बाद सब्जियों के एक ट्रक में बैठकर दिल्ली वापस आया।

उसे आजादपुर सब्जी मंडी से पकड़ा गया था लेकिन चिकित्सीय परीक्षण के बाद छोड़ दिया गया था।

पुलिस ने कहा कि जब वह अपने गांव पहुंचा तो अफवाह फैल गई कि अली की कोरोना वायरस फैलाने की योजना है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को उसे खेतों में ले जा कर पीटा गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 01:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).