टुल्सा, ओक्लाहामा में शनिवार को ट्रंप की रैली के कुछ दिन पहले युवाओं के ये समूह ट्रंप के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए एकजुट हो गया।
कार्यक्रम में कम भीड़ के लिए इन युवाओं को भी जिम्मेदार ठहराया गया।
यह भी पढ़े | डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आने की जानकारी दी.
रिब्लिकन पार्टी के अभियान के पूर्व रणनीतिकार स्टीव स्कमिड्ट ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘पार्क सिटी उटा में मेरी 16 वर्षीय बेटी और उसके दोस्तों के पास सैकड़ों टिकट हैं । आपको इन अमेरिकी किशोरों ने घुमा दिया है।’’
ट्वीट पर एक लाख से ज्यादा लाइक आए और कई लोगों ने कहा कि उनके या उनके बच्चों के पास भी इतने ही टिकट हैं ।
यह भी पढ़े | कंगाल पाकिस्तान का कोरोना से बुरा हाल, COVID-19 से लड़ने को ले रहा इतने करोड़ डॉलर का कर्ज.
स्कमिड्ट ने रविवार को रैली को नाकाम बताया। इससे पहले ट्रंप के प्रचार अभियान के अध्यक्ष ब्रैड पार्सेकल ने ट्वीट किया था कि 10 लाख से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए अनुरोध किया है।
एक बयान में ट्रंप के अभियान ने मीडिया की उन फर्जी खबरों पर दोष लगाया जिसमें कोविड-19 के कारण लोगों को कार्यक्रम से दूर रहने और देश में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन करने को कहा गया था ।
टुल्सा में 19,000 सीट वाले बीओके सेंटर में केवल 6200 सीटें ही भर पायीं। शहर के अधिकारियों ने एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटने की उम्मीद लगायी थी।
राष्ट्रपति को निशाना बनाने के लिए ये युवा पिछले दिनों गोलबंद हो गए। टिकटॉक ही नहीं ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी वे एक दूसरे का साथ दे रहे हैं । नस्लभेद विरोधी अभियानों में के-पॉप के प्रशंसकों ने भी साथ दिया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY