एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गोंडा में सड़क हादसे में युवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गोंडा में सड़क हादसे में युवक की मौत

गोंडा (उप्र), 19 मई गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने शुक्रवार को बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-तरबगंज मार्ग पर पथरी बाजार के निकट बृहस्‍पतिवार की रात एक पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार युवक मन्नू पांडेय (24) को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि वह अपने किसी रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहे थे।

एएसपी ने बताया कि ग्रामीणों तथा मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तरफ से स्थानीय थाने में दी गयी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).