देश की खबरें | युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुये भाजपा का पोस्टर ट्वीट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. युवा कांग्रेस की गुजरात इकाई को सोमवार को उस वक्त शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब संगठन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परियोजनाओं को जिस तेज गति से पूरा किया जा रहा है, उसकी तारीफ की गयी थी।

अमदाबाद, 18 जुलाई युवा कांग्रेस की गुजरात इकाई को सोमवार को उस वक्त शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा, जब संगठन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय जनता पार्टी का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परियोजनाओं को जिस तेज गति से पूरा किया जा रहा है, उसकी तारीफ की गयी थी।

कांग्रेस की युवा शाखा के पदाधिकारियों ने लगभग 25 मिनट के बाद ट्वीट को हटा दिया और दावा किया कि हो सकता है कि हैंडल हैक हो गया हो। इसके साथ ही संगठन ने कहा कि वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी ।

पोस्टर में प्रधानमंत्री के हवाले से यह कहा गया था, ‘‘हम परियोजनाओं का शिलान्यास करते हैं और हम उद्घाटन करते हैं ।’’ युवा कांग्रेस ने इस पोस्टर को ‘मोदी है तो मुमकिन है’ हैशटैग के साथ ट्वीट कर दिया।

इस पोस्टर में कहा गया था कि प्रधानमंत्री ने 18 मई 2018 को झारखंड में देवघर हवाई अड्डे और एम्स का शिलान्यास किया और इस साल 12 जुलाई को इसका उद्घाटन किया ।

इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस के डी मकवाना ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि किसी ने हमारा ट्विटर खाता हैक कर लिया और ट्वीट कर दिया।’’

मकवाना ने कहा कि उनका संगठन इस घटना के पीछे जो भी है, उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायेगा ।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने इस ट्वीट का स्वागत किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\