देश की खबरें | ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया।
नयी दिल्ली, 23 मार्च कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया।
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के नेतृत्व में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
श्रीनिवास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चार राज्यों में भाजपा सरकार का रिटर्न गिफ्ट, एलपीजी पर 50 रुपये, पेट्रोल-डीजल पर रोजाना 80 पैसे की बढ़ोतरी के साथ जनता को दिया जा रहा है, आखिर जनता को किस बात की सजा दी जा रही है?’’
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
दिल्ली के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 97.01 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 96.21 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल की कीमत 87.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 88.27 रुपये हो गई है।
इससे पहले, मंगलवार को घरेलू रसोई गैस के दाम में भी 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

