देश की खबरें | पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फरीदकोट जिले में बृहस्पतिवार शाम को युवा कांग्रेस के नेता 34 वर्षीय गुरलाल सिंह भुल्लर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

चंडीगढ़, 18 फरवरी पंजाब के फरीदकोट जिले में बृहस्पतिवार शाम को युवा कांग्रेस के नेता 34 वर्षीय गुरलाल सिंह भुल्लर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने फरीदकोट जिले के जुबली चौक पर भुल्लर पर 12 राउंड गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि भुल्लर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख मिश्रित आश्चर्य व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस प्रमुख को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने का निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

भुल्लर फरीदकोट जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

फरीदकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की जांच चल रही है। हमें कुछ सुराग मिले हैं।’’

एसएसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे फरीदकोट युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुरलाल सिंह पर प्राणघाती हमले से स्तब्ध हूं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक को शीघ्र जांच सुनिश्चित करने एवं इस नृशंस अपराध को अंजाम देने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए है। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)