देश की खबरें | युवक ने बलात्कार का विरोध करने पर किशोरी की जिंदा जलाकर की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक युवक ने बलात्कार का विरोध करने पर 14 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी।
मुंगेली (उप्र), दो जुलाई छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक युवक ने बलात्कार का विरोध करने पर 14 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी।
मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागांव घुटेरा गांव में बबलू भास्कर (30 वर्ष) ने गांव की ही 14 वर्षीय किशोरी को बलात्कार का विरोध करने पर कथित रूप से जिंदा जला दिया। बालिका की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
यह भी पढ़े | 200 चार्टर विमानों से करीब 30 हजार भारतीय लोगों को अब तक स्वदेश लाया: स्पाइस जेट.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 जून की रात भास्कर पड़ोस में रहने वाली बालिका के घर घुसा और उसे अकेला पाकर उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो भास्कर ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद भास्कर वहां से फरार हो गया।
यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में BJP सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 20 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री शामिल.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पड़ोसी वहां पहुंचे तथा उन्होंने आग बुझाकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बालिका की एक जुलाई को मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि किशोरी के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने भास्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)