देश की खबरें | लूटपाट के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,पांच दिसंबर नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात एक सूचना के आधार पर सेक्टर 18 के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: AAP नेता राघव चड्ढा का केंद्र पर निशाना, कहा-इतनी सरल मांगों के बावजूद रोज बैठक करने का क्या मतलब, सरकार नियत साफ रखें और किसानों की बात मानें.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है, तथा उसे जुआ खेलने और सट्टे की लत है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के अनुसार आईपीएल मैच के दौरान वह सट्टेबाजी के चलते कर्ज में डूब गया और उसने कर्ज से उबरने के लिए लूटपाट करने की योजना बनाई।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: सुपरस्टार Rajinikanth की नए साल पर पार्टी होगी लॉन्च, राज्य की 234 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव.

उन्होंने बताया कि आरोपी के अनुसार उसने 27 नवंबर को थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से एक महिला की सोने की चेन लूटी थी और उस चेन को अपने एक दोस्त के माध्यम से एक फाइनेंस कंपनी में जमा करा कर 52 हजार रुपये लोन लिया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू तथा गिरवी रखी गई सोने की चेन बरामद कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड