एजेंसी न्यूज

कानपुर: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में नौजवान गिरफ्तार

कानपुर जिले में 16 वर्ष की एक लड़की का अपहरण कर उससे कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक नवयुवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया.

कानपुर: नाबालिग से बलात्कार के आरोप में नौजवान गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

कानपुर (उत्तर प्रदेश), तीन फरवरी: कानपुर जिले में 16 वर्ष की एक लड़की का अपहरण कर उससे कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक नवयुवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) बृजेश श्रीवास्तव ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से यहां बताया कि गत 28 जनवरी को सागर राजपूत (19) नामक लड़के ने इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण करके अपने घर में बंद कर दिया और कई दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया.

लड़की के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की. हालांकि नहीं मिलने पर भी उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत नहीं की. जानकारी के मुताबिक सोमवार को पीड़िता किसी तरह सागर के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और उस पर उससे कई बार बलात्कार का आरोप लगाया.

इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को बिधनू थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. थाना अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आजाद नगर इलाके में सागर को गिरफ्तार कर लिया, उस वक्त वह पुलिस से बचकर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था.

उन्होंने बताया कि सागर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).