एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सतना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सतना जिले में 27 वर्षीय एक युवक को ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सतना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

सतना, 22 मार्च मध्यप्रदेश के सतना जिले में 27 वर्षीय एक युवक को ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना दो दिन पहले कोलगावा थाना क्षेत्र की है।

शिकायत के अनुसार, 20 मार्च को अपराह्न करीब ढाई बजे परिवार के सदस्यों ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को रोते हुए पाया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) (बच्ची से दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस की महिला शाखा की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर बच्चियों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

पटेल ने कहा कि राज्य में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जबकि गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मुद्दे पर चुप हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).