देश की खबरें | प्रेमिका को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने वाला युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में पुलिस ने प्रेमिका की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है।
जयपुर, 30 मई राजस्थान के अजमेर जिले में पुलिस ने प्रेमिका की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने युवती से पांच हजार रुपये लिये थे और फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी के जरिये 26000 रुपये की मांग कर रहा था।
जब युवती ने यह बात अपने प्रेमी मकबूल ऊर्फ मुकुल को बताई तो उसने यह कहते हुए पुलिस में मामला दर्ज नहीं करने की सलाह दी कि इस मामलें में पुलिस कुछ नहीं कर सकती, क्योंकि इंस्ट्राग्राम अमेरिका से संचालित होता है।
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक ने युवती से ब्लैकमेल करने वाले को कुछ पैसे देने के लिये कहा ताकि उससे पीछा छूट जाये।
हालांकि पीडित युवती ने आदर्श नगर थाने में 12 मई को एक रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि उसी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बदनाम करने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है।
अजमेर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने साइबर सेल के सहयोग से आरोपी की पहचान कर आईटी कानून में मकबूल खान उर्फ मुकुल को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया और उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जहां मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि मकबूल ने पीडिता का मेमोरी कार्ड चुराकर उसकी फोटो का प्रयोग फर्जी इंस्ट्राग्राम खाते में किया। उसके बाद उसने युवती से सम्पर्क किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर को उसके परिवार और दोस्तों के साथ साझा करने की धमकी दी।
अजमेर (दक्षिण) के सर्किल अधिकारी सुनील सिहाग ने बताया कि आरोपी की मांग को पूरा करने के लिये युवती ने मकबूल को मोबाइल वॉलेट से भुगतान करने के लिये पैसे दिए। मकबूल ने पैसे अपने पास रख लिये और उसे फर्जी रसीद यह साबित करने के लिये दिखा दी कि उसने पैसे का भुगतान ऑनलाइन कर दिया।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 11:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

