देश की खबरें | ‘आप की हार पंजाब में उसके पतन की शुरुआत है’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में विपक्षी नेताओं ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार ने यहां भी उसके पतन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

चंडीगढ़, आठ फरवरी पंजाब में विपक्षी नेताओं ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार ने यहां भी उसके पतन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप का सफाया कर दिया और 26 साल से अधिक समय के बाद वह वहां सत्ता में लौटी। भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को करारा झटका दिया गया, जिससे आप का शीर्ष नेतृत्व बिखर गया है।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों के बाद अब यह पार्टी के लिए दूसरा झटका है। लोकसभा चुनाव में 13 संसदीय सीट वाले पंजाब में आप केवल तीन सीट ही जीत सकी थी।

आप ने 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 117 विधानसभा सीट में से 92 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी।

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों और विधायकों सहित आप की पूरी पंजाब इकाई ने राजधानी में चुनाव प्रचार में बढ़चढकर हिस्सा लिया था।

पंजाब में विपक्षी दलों ने शनिवार को सत्तारूढ़ आप की आलोचना की और कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल नीत संगठन के ‘झूठ और धोखे को उजागर कर दिया है।’

उन्होंने मान सरकार पर निशाना साधते हुए ‘कुशासन’ और ‘झूठे वादों से मतदाताओं को धोखा देने’ का आरोप लगाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि अब पंजाब में आप पार्टी ‘टूट जाएगी।’ ‘भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के बीच अंदरूनी सत्ता संघर्ष होगा।’

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य लोग भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबे रहने के कारण दिल्ली विधानसभा की सीट हार गए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को दिल्ली में अपमानजनक हार का स्वाद चखना पड़ा। इस हार के साथ ही छल, झूठ और खोखले वादों का शासन समाप्त हो गया है।’’

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि दिल्ली में आप की हार ‘नकली क्रांतिकारियों’ की हार है, जो ‘वीआईपी संस्कृति, लोकपाल, स्वराज और भ्रष्टाचार को खत्म करने जैसे अपने हर वादे से सचमुच मुकर गए।’

भाजपा की पंजाब इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा, ‘‘यह अरविंद केजरीवाल के झूठ, धोखे और बेईमानी की हार है। दिल्ली के लोगों ने आज दिखा दिया कि आप झूठे वादे करके लंबे समय तक राज्य पर शासन नहीं कर सकते।’’

भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप के तथाकथित विकास मॉडल को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिल्ली में इतिहास फिर से लिखा गया। 27 साल बाद, लोगों ने भाजपा को एक शानदार जनादेश दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को अपनाया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड