खेल की खबरें | अनिश्चितता के दौर में आपके सहयोग ने मिसाल कायम की: स्मिथ ने बीसीसीआई को धन्यवाद दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कोरोना महामारी के बीच दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी क्षमता पर भरोसा जताने के लिये भारतीय खिलाड़ियों और बीसीसीआई को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी असाधारण प्रतिबद्धता दूसरों के लिये मिसाल बन गई है ।

केपटाउन, 24 जनवरी दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने कोरोना महामारी के बीच दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी क्षमता पर भरोसा जताने के लिये भारतीय खिलाड़ियों और बीसीसीआई को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी असाधारण प्रतिबद्धता दूसरों के लिये मिसाल बन गई है ।

कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में आने के बावजूद बीसीसीआई ने दौरा रद्द नहीं करने का फैसला किया था ।

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरे पर तीन टेस्ट और तीन वनडे खेले ।

स्मिथ ने ट्वीट किया ,‘‘ बीसीसीआई , जय शाह , सौरव गांगुली और भारतीय खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को धन्यवाद जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की क्षमता पर भरोसा किया। अनिश्चितता केइ स दौर में आपकी प्रतिबद्धता ने एक मिसाल कायम की है जिसका दूसरे अनुसरण कर सकते हैं ।’’

उनका इशारा आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बोर्ड की ओर था । आस्ट्रेलिया ने पिछले साल कोरोना महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका का तीन टेस्ट का दौरा स्थगित कर दिया था । वहीं इंग्लैंड दिसंबर 2020 में बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद सीमित ओवरों की श्रृंखला बीच में छोड़कर लौट गया था ।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दोनों श्रृंखलायें जीती जिससे टीम का मनोबल बढा होगा और प्रसारण अधिकारों से मिलने वाली रकम से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की स्थिति भी सुधरेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\