एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के प्रताप नगर इलाके में एक युवक की उसके दोस्‍त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

देश की खबरें | जयपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

जयपुर, दो अगस्त जयपुर के प्रताप नगर इलाके में एक युवक की उसके दोस्‍त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना यहां प्रताप नगर के सेक्टर 26 में एक कमरे में सोमवार देर रात करीब एक बजे हुई, जहां रिंकू मीणा (22), उसका दोस्त रोहित एवं अन्य लोग मौजूद थे।

प्रताप नगर थाना प्रभारी भजन लाल ने कहा, ‘‘रोहित ने देसी कट्टे से अचानक मीणा पर गोली चला दी।’’

उन्होंने बताया कि मीणा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रोहित फरार हो गया।

लाल ने बताया कि मीणा के परिजन सवाई माधोपुर से यहां पहुंच गए हैं और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रोहित ने गोली क्यों चलाई। उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).