एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रयागराज में आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना नगर के बारा थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में शुक्रवार को सुबह दो पक्षों के आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

देश की खबरें | प्रयागराज में आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज, 14 जून यमुना नगर के बारा थाना क्षेत्र के भेलाव गांव में शुक्रवार को सुबह दो पक्षों के आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

डीसीपी (यमुना नगर) श्रद्धा नरेन्द्र पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह बारा थाना अंतर्गत भेलाव गांव निवासी मनीष मिश्रा (26) पुत्र संतोष मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

मृतक युवक के पिता संतोष मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने बेटे मनीष मिश्रा के साथ घर से एक किलोमीटर दूर तालाब के किनारे अपने खेत की जुताई करने गए थे।

तहरीर के मुताबिक, उसी समय, पड़ोस के आकाश पांडेय, दीपक पांडेय, श्याम कांत पांडेय और साकेत बिहारी पांडेय बंदूक लेकर खेत पर पहुंचे और ललकारते हुए बाप और बेटे दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

आगे तहरीर में कहा गया है कि आरोपियों ने बेटे मनीष को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).