एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महराजगंज में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि मामले में युवक की कथित प्रेमिका समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | महराजगंज में प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

महराजगंज (उप्र) 25 सितंबर महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सोमवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि मामले में युवक की कथित प्रेमिका समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान सुनील शर्मा (35) के रूप में की गयी है। रविवार की शाम घर से खाना खाने के बाद सुनील शर्मा अपनी आटा चक्की पर सोने चले गये और सोमवार की सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

खोजबीन के बाद भी परिजनों को सुनील शर्मा का कुछ पता नहीं चला। कुछ ग्रामीणों के अनुसार सुनील शर्मा को रात में एक लड़की के घर के पास देखा गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुनील शर्मा का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुरुआती जांच में जब पुलिस ने लड़की के परिवार से पूछताछ शुरू की तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

इसके बाद पूछताछ के लिए परिवार के सदस्यों को पुलिस थाना ले जाया गया। पूछाताछ के बाद जब पुलिस ने लड़की के घर की तलाशी ली तो उसे घर के अंदर एक बोरे में शव मिला और शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनील शर्मा के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करायी है, जिसके बाद पुलिस ने कथित प्रेमिका समेत उसके पिता वीरेंद्र गिरि, भाई यशवंत गिरि और मां शकुंतला देवी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).