उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई.
बांदा (उप्र), 7 मार्च : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई. फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर लोदियानी गांव में गेहूं की फसल की कटाई करते समय खेत में रामू हाड़ा (35) नामक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है.
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है. एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. यह भी पढ़ें : कोई आतंकी वारदात करके देख ले, सीमा के इस पार भी मारेंगे और घर में घुसकर भी मारेंगे : राजनाथ सिंह
गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार, आरोपियों ने जमीन के विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिया है. जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

