एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कथित तौर पर धार्मिक नारा लगाने से इनकार करने पर युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र में नवीन फल एवं सब्जी थोक बाजार के पास कथित तौर पर धार्मिक नारा लगाने से इनकार करने पर तीन युवकों ने 22 वर्षीय एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

देश की खबरें | कथित तौर पर धार्मिक नारा लगाने से इनकार करने पर युवक की हत्या

गाजियाबाद (उप्र), तीन अप्रैल जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र में नवीन फल एवं सब्जी थोक बाजार के पास कथित तौर पर धार्मिक नारा लगाने से इनकार करने पर तीन युवकों ने 22 वर्षीय एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।

मृतक के भाई की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, गांव का मोबीन लिंक रोड थाना क्षेत्र में नवीन फल एवं सब्जी थोक बाजार के पास चाय की दुकान चलाता था । मंगलवार की देर रात, तीन युवक गौरव, राजू और अंकित (सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष) चाय की दुकान पर पहुंचे और मोबीन पर धार्मिक नारा लगाने के लिए दबाव डाला, जिसका उसने विरोध किया।

पुलिस को दी गयी शिकायत में भाई फहीम ने आरोप लगाया कि उसके इनकार करने पर तीनों हिंसक हो गए और उन्होंने उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाई ने यह भी बताया कि करीब 20 दिन पहले तीनों ने उसे सांप्रदायिक नारे नहीं लगाने पर जान से मारने की धमकी दी थी ।

अपर पुलिस आयुक्त (साहिबाबाद) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तीनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मोबीन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).