देश की खबरें | लड़की से मित्रता करने पर युवक को किया अगवा, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक युवक को एक लड़की से मित्रता करने पर उसे धमकाने और कथित तौर पर अगवा करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

नागपुर ,10जुलाई एक युवक को एक लड़की से मित्रता करने पर उसे धमकाने और कथित तौर पर अगवा करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आरोपी रजत मौर्य (26) ने प्रज्वल कृष्णराव हजारे को सोना गिरवी रखने के एक मामले पर बातचीत करने के लिए बृहस्पतिवार को उससे मिलने के लिए कहा था जिसके बाद उसने हिस्ट्रीशीटर रोहित चव्हाण (27) और नितिन त्यागी (27) के साथ मिल कर हजारे को अगवा कर लिया।

उन्होंने बताया ,‘‘ हजारे को एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार से खमला से हिंगना तक ले जाया गया और तीनों ने उससे छात्रा सहपाठी के साथ कोई संपर्क नहीं रखने को कहा। वह मौर्य की रिश्तेदार है। जब तीनों कार से कुछ देर के लिए बाहर निकले तो हजारे ने अपनी मां को पूरी बात बताई और उसकी मां राणा प्रताप नगर पुलिस स्टेशन पहुंची।’’

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मोबाइल फोन को ट्रैक करते हुए हजारे के स्थान पर पहुंची।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने एक इकोस्पोर्ट वाहन देखा और सादी वर्दी में वहां पहुंचकर मौर्य, चव्हाण और त्यागी को पकड़ लिया। हजारे को उसके परिवार को सौंप दिया गया। इन तीनों पर अपहरण के आरोप लगाए गए हैं। चव्हाण और त्यागी हिस्ट्रीशीटर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\