देश की खबरें | कौशांबी में रिश्तेदारों की पिटाई से युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में रिश्तेदारों ने एक युवक को पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
कौशांबी (उप्र), 10 नवंबर कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में रिश्तेदारों ने एक युवक को पीटा, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरना गांव में बृहस्पतिवार रात गांव निवासी मस्ताना (35) मजदूरी कर घर आया था।
उन्होंने बताया कि रात्रि करीब नौ बजे शराब के नशे में मस्ताना के चाचा दूधनाथ, दूधनाथ का बेटा छेद्दू एवं एक अन्य रिश्तेदार ज्ञानचंद ने उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिया। मस्ताना के विरोध करने पर उस पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया।
घायल मस्ताना को परिवार वालों ने इलाज के लिए पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।
एएसपी ने बताया कि इलाज के दौरान मस्ताना की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मस्ताना के पिता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

