देश की खबरें | दिल्ली के द्वारका में बस की टक्कर से युवक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में एक बस ने खाद्य सामग्री का अपना ठेला लेकर जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 सितंबर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में एक बस ने खाद्य सामग्री का अपना ठेला लेकर जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार रात की है।
उन्होंने बताया कि विजय कुमार (20) और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र (34) साप्ताहिक बाजार में खाद्य सामग्री बेचकर घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "नौ सितंबर को रात 11 बजे बाबा हरिदास नगर इलाके के पास एक दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।"
अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जब विजय कुमार और धर्मेंद्र नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर दिचाऊं गांव में शिव मूर्ति के पास पहुंचे तो नांगलोई की ओर से आ रही एक ‘क्लस्टर बस’ ने उन्हें टक्कर मार दी।"
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कुमार की मौके पर ही मौत हो गई तथा धर्मेन्द्र को मामूली चोटें आईं हैं।
उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी चालक को पकड़ने के लिए जांच जारी है।
इस बीच धर्मेंद्र ने कहा कि दुर्घटना के बाद बस चालक ने कुमार (मृतक) की मदद की और उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गया लेकिन बाद में वह भाग गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 12:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

