एजेंसी न्यूज

Facebook पर पाकिस्तान का झंडा पोस्ट करने के मामले में युवक गिरफ्तार

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने और अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के आरोप में बदायूं के एक युवक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Facebook पर पाकिस्तान का झंडा पोस्ट करने के मामले में युवक गिरफ्तार
Arrested (Photo Credits : Pixabay)

बदायूं (उप्र), 28 अक्टूबर : टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने और अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के आरोप में बदायूं के एक युवक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि फैजगंज बेहटा निवासी नियाज ने अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान का झंडा पोस्ट किया और पाकिस्तान के पक्ष में कुछ नारे लिखे. सिंह के मुताबिक मंगलवार को नियाज के खिलाफ देशद्रोह और आईटी अधिनियम के तहत फैजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया और बुधवार को उसको गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : आगरा में ‘राष्ट्र-विरोधी’ टिप्पणी के आरोप में 3 कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने की घटना से लोगों मे नाराजगी फैल गयी थी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पुनीत शाक्य ने नियाज़ के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).