देश की खबरें | आजादपुर इलाके में युवक और उसके दोस्त पर चाकू से हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में 18 वर्षीय युवक और उसके दोस्त पर कुछ लोगों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर उत्तर पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में 18 वर्षीय युवक और उसके दोस्त पर कुछ लोगों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना में शिवम और मोहित (17) घायल हो गए हैं। वे आजादपुर के रहने वाले हैं। उनका शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े | 20 UK PAC personnel Corona positive: उत्तराखंड के 20 पीएसी जवान कोरोना पॉजिटिव, बिहार विधानसभा चुनाव की ड्यूटी से हैं वापस लौटे.

उन्होंने बताया कि घटना दिवाली के एक दिन बाद रविवार सुबह की है और यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने बताया कि फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यस्त गली में एक समूह एक युवक को निशाना बना रहा है। उसे पीटा गया और चाकू घोंप दिया गया और बाद में घसीटकर एक संकरी गली में ले जाया गया। जब उसके दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी चाकू मार दिया गया। वहीं राहगीर घटना को देखते रहे।

यह भी पढ़े | Sibbal on Congress: सिब्बल के हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल के बचाव में उतरे.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, दो आरोपियों सूरज कुमार (24) और सोमप्रकाश (23) को गिरफ्तार किया गया है और उनके साथियों को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि दोनों पीड़ितों को दिवाली पर एक पार्क में एक खास सीट को लेकर हुए झगड़े की वजह से निशाना बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इस मुद्दे पर झगड़े के बाद शिवम और मोहित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद रविवार सुबह आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवम और मोहित पर आजादपुर इलाके के रेलवे रोड पर चाकुओं से हमला कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। शिवम के पेट और जांघ में कई जगह चाकू लगा है, उसे बाद में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उसका ऑपरेशन हुआ।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विजयंता आर्य ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) और 34 (समान मंशा से किया जाने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है और घटना के बाबत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।’’

पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है और मामले की तहकीकात की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें