देश की खबरें | उम्रदराज महिलाओं से दुष्कर्म और उनकी हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने उम्रदराज महिलाओं से दुष्कर्म कर उनकी हत्या करने के आरोपी 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक को मसवई पुलिस थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अयोध्या, 25 जनवरी पुलिस ने उम्रदराज महिलाओं से दुष्कर्म कर उनकी हत्या करने के आरोपी 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक को मसवई पुलिस थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि बाराबंकी जिले के असंधरा क्षेत्र के निवासी 20 वर्षीय अमरेंद्र को मवई पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान अमरेंद्र ने बताया कि उसने बाराबंकी जिले के आसपास तीन महिलाओं और अयोध्या जिले में एक महिला से दुष्कर्म किया और उनकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक अमरेंद्र ने दिसंबर, 2022 में बाराबंकी में तीन महिलाओं से दुष्कर्म कर उनकी हत्या की थी।
- सं राजेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

