देश की खबरें | मथुरा में युवा किसान की गोली मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के छाता इलाके में शनिवार सुबह एक गांव में गोली मारकर युवा किसान की कथित रूप से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मथुरा (उप्र), आठ मार्च मथुरा जिले के छाता इलाके में शनिवार सुबह एक गांव में गोली मारकर युवा किसान की कथित रूप से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
छाता के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशीष शर्मा ने बताया कि रनवारी गांव निवासी भारत पाल उर्फ पप्पू (32) सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में पानी देने पहुंचा था, तभी गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि तीन गोलियां पप्पू के सिर, पेट एवं पैर पर लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शर्मा ने बताया कि आरोपियों में से तीन की पहचान कुंवरपाल, शेरो एवं ईश्वरी के रूप में की गई है।
शर्मा ने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

