देश की खबरें | कोविड-19 के बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में रखने का योगी का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में रखने के निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि एक लाख से अधिक चिकित्सा जांच टीम के गठन की कार्रवाई को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए ।

लखनऊ, 24 जून उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में रखने के निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि एक लाख से अधिक चिकित्सा जांच टीम के गठन की कार्रवाई को तत्काल अंतिम रूप दिया जाए ।

योगी ने कहा कि इस संबंध में टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान करते हुए समस्त आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मेडिकल जांच टीम को इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाए । टीम के सदस्यों के लिए मास्क, ग्लव्स तथा सैनेटाइजर की व्यवस्था भी की जाए ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, लगता है इतने का बजट.

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन में ढील की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे । जांच की क्षमता में वृद्धि के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा नमूने लिए जाएं ।

योगी ने कहा कि 11 जनपदों में नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों तथा वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ शासन स्तर से निरंतर संवाद रखा जाए । इनके जवाब के आधार पर आवश्यकतानुसार जरूरी कदम उठाए जाएं ।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने समस्त जनपदों के लिए नामित विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को आवंटित जिले के कोविड एवं गैर कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में रखा जाए । ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य का नियमित परीक्षण किया जाए । चिकित्साकर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए इनके प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रखे जाएं । पुलिस और पीएसी कर्मियों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं ।

उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती रोगियों के परिजनों से संवाद रखते हुए उन्हें रोगी के स्वास्थ्य की प्रतिदिन जानकारी दी जाए । रोगियों को सुपाच्य भोजन तथा पीने के लिए गुनगुना पानी उपलब्ध कराया जाए । कोविड-19 के उपचार कार्य में ‘108’, ‘102’, एएलएस तथा निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस का उपयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कामगारों एवं श्रमिकों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाई निरंतर जारी रखी जाए । कामगारों एवं श्रमिकों को आवश्यकतानुसार बैंक से ऋण उपलब्ध कराने में एमएसएमई विभाग द्वारा मदद की जाए ।

उन्होंने पर्यावरण, प्राकृतिक संतुलन एवं जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि 25 करोड़ वृक्षारोपण के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए स्थलों को चिन्ह्ति कर लिया जाए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan 1st T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होगी रोमांचक टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड