देश की खबरें | कानपुर मेट्रो के ‘ट्रायल रन’ को हरी झंडी दिखाएंगे योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर मेट्रो के ‘ट्रायल रन’ को हरी झंडी दिखाएंगे।

कानपुर (उत्तर प्रदेश), नौ नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर मेट्रो के ‘ट्रायल रन’ को हरी झंडी दिखाएंगे।

जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी सरकारी पॉलीटेक्निक पर स्थित मेट्रो डिपो पर मेट्रो रेल के ‘ट्रायल रन’ को झंडी दिखाएंगे। इसका वाणिज्यिक संचालन 31 दिसम्बर से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह ‘ट्रायल रन’ नवम्बर के मध्य में होना था लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे समय से पहले कराया जा रहा है।

कानपुर मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि ‘ट्रायल रन’ के लिये डिपो में दो मेट्रो रेलगाड़ियों को तैयार किया गया है और हर रेलगाड़ी में तीन डिब्बे होंगे।

उन्होंने बताया कि आईआईटी-कानपुर और मोतीझील के बीच 12 मेट्रो रेलगाड़ियां चलायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में मेट्रो नौ किलोमीटर के दायरे में दौड़ेगी जबकि दूसरे चरण की मेट्रो मोतीझील से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच चलायी जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मेट्रो ‘ट्रायल रन’ कराने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कानपुर विकास प्राधिकरण सभाकक्ष में बैठक करके जिले में जीका वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि उसके बाद मुख्यमंत्री जीका से प्रभावित इलाकों का दौरा करके संक्रमित मरीजों के परिजन से मुलाकात भी करेंगे।

सं. सलीम अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\