एजेंसी न्यूज

बीजेपी उपाध्यक्ष Radha Mohan Singh ने कहा- योगी सरकार का कोविड प्रबंधन बेमिसाल

कोविड-19 प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के अंदर शिकायती स्वर उभरने के कुछ दिनों बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने महामारी के प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेमिसाल करार दिया है.

बीजेपी उपाध्यक्ष Radha Mohan Singh ने कहा- योगी सरकार का कोविड प्रबंधन बेमिसाल
सीएम योगी आदित्‍यनाथ (Photo Credits: Facebook)

लखनऊ, एक जून: कोविड-19 प्रबंधन को लेकर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के अंदर शिकायती स्वर उभरने के कुछ दिनों बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने महामारी के प्रबंधन की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बेमिसाल करार दिया है.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार के नाकाम रहने के आरोपों को गलत बताते हुए मंगलवार को 'पीटीआई-' से बातचीत में कहा कि सरकार ने बेमिसाल काम किया है.

भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सबसे मुश्किल दौर में उस वक्त भी लोगों की मदद की जब दूसरी पार्टियां 'पृथक-वास अवधि' का लुत्फ ले रही थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2021 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).