देश की खबरें | ब्राह्मण विरोधी है योगी सरकार, तीन साल में हुयी 500 से अधिक ब्रह्मणों की हत्या : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, एक नवम्बर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में पिछले तीन सालों के दौरान 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है ।

सिंह ने दावा किया कि बीस ब्राह्मणों को तो फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस ही पप्पू वाजपेयी को पुलिस ने गोलियों से भून दिया और उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण चीख-चीख कर पूछ रहे हैं कि योगी जी हमारा कसूर क्या है ।''

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: पीएम मोदी के बाद अनुराग ठाकुर ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों को ‘जंगलराज’ नहीं ‘मंगलराज’ चाहिए.

आप नेता रविवार को वृन्दावन स्थित श्रीराम आश्रम में मीडिया से मुखातिब थे ।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, पिछले तीन वर्षों में 500 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या की गई है और 20 ब्राह्मण फर्जी मुठभेड़ में मारे गये हैं ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में कोरोना महामारी को बढ़ते मामलों को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान 16 नवंबर तक बंद : 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने कहा कि इस स्थिति पर भाजपा के 58 ब्राह्मण विधायकों की खामोशी समझ नहीं आ रही है । उन्होंने कहा कि कहीं भी एक जाति की सरकार नहीं चल सकती है । सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री एक जाति का नहीं बल्कि जनता का होना चाहिए ।

बिजली के स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये साबित हो चुका है कि स्मार्ट मीटर 30 प्रतिशत तेज चलता है, तो अब सरकार को दो साल का बिल वापस कर देना चाहिए।

उन्होंने मायावती के भाजपा से नजदीकी के सवाल पर कहा, 'अब समझ में आ गया है कि बसपा मुखिया हाथरस पर क्यों चुप रहीं ।'

प्रधानमंत्री द्वारा बिहार चुनाव में उठाए जा रहे 370 के सवाल पर संजय सिंह ने कहा, 'बिहार की जनता रोजगार की पूछ रही है और जो धारा हट गई उस पर बहस करने से क्या फायदा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\