देश की खबरें | नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिये 'यूथ चार्टर' जारी करे योगी सरकार : अखिलेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, छह सितम्बर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर युवाओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को नौजवानों की परेशानियों के समयबद्ध समाधान के लिये 'यूथ चार्टर' जारी करने की मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा कि युवाओं में प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद महामारी में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। रोजगार के नाम पर युवाओं को भटकाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Mysuru: अस्पताल ले रहे बुजुर्ग के एम्बुलेंस को रास्ता नहीं देने का आरोप, मैसूर ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक पर लगाया 11,000 रुपये का जुर्माना.

उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि भाजपा सरकार युवाओं एवं छात्रों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए 'यूथ चार्टर' जारी करे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में बढ़ती नाराजगी अब नए बदलाव की दिशा तय करेगी। एक बात बहुत साफ है कि नौजवानों और किसानों ने ही हमेशा आगे बढ़कर व्यवस्था और सत्ता में परिवर्तन किया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के निवास स्थान मातोश्री को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार की नीति-रीति के खिलाफ जनाक्रोश चरम पर है। युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह संघर्ष छेड़ दिया है। प्रदेश में एक ओर कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ प्रशासन दिन-ब-दिन बिगड़ती आर्थिक तथा सामाजिक स्थितियों के प्रति उदासीन है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण श्रमिक, किसान और कोरोना काल में अपनी रोजी-रोटी गवां बैठे लोग लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। नोएडा में पिछले पांच महीने के दौरान 145 लोगों ने आत्महत्या की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)