Mughal Museum: सीएम योगी ने दिया ‘मुगल म्यूजियम’ का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुगलों की विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले 'मुगल म्यूजियम' (मुगल संग्रहालय) का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का आदेश दिया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुगलों की विशेष उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले 'मुगल म्यूजियम' (मुगल संग्रहालय) (Mughal Museum) का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का आदेश दिया है. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह आदेश दिए. योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार हमेशा राष्ट्रवादी विचारधारा को पोषित करती है और और ऐसी किसी भी चीज से परहेज किया जाएगा जिससे गुलामी की बू आती हो.
उन्होंने जोर देते हुए कहा "मुगल हमारे नायक कैसे हो सकते हैं. छत्रपति शिवाजी का नाम राष्ट्रवाद और आत्मसम्मान की भावना का संचार करेगा. ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक बन रहे मुगल संग्रहालय में मुगलों के दौर में हासिल की गई राजनीतिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा. लगभग 52 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहे इस संग्रहालय के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वर्ष 2017 में बनना शुरू हुए इस संग्रहालय का निर्माण 2019 तक पूरा हो जाना था. यह भी पढ़े | Sudarshan TV ‘Bindas Bol’ Program: सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम ‘बिंदास बोल’ के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका.
योगी ने समीक्षा बैठक में आगरा मंडल में खारे पानी की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि पेयजल की योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाए। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अटल भूजल योजना के तहत कार्य कराया जाए। जल-जीवन मिशन की योजनाएं आगे बढ़ाई जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2020 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

