CM योगी आदित्यनाथ ने किया कांग्रेस पर तंज, कहा- असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते
Yogi Adityanath (Photo: ANI)

लखनऊ, 26 मार्च : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में रविवार को उनकी पार्टी द्वारा आयोजित 'सत्याग्रह' कार्यक्रम पर तंज करते हुए कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम पर तंज करते हुए कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता.

आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने देश की निंदा करने और उसे कठघरे में खड़ा करने वाला कोई भी व्यक्ति सत्याग्रह नहीं कर सकता. यह भी पढ़ें : Mumbai: बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लगी, पांच महिलाएं अस्पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि देश को वाद और क्षेत्रवाद जैसे ‘तमाम वादों’ में बांटने वाले लोग आज सत्याग्रह कर रहे हैं.