देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ ने किया गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए गौतम बुद्ध नगर में बनाए गए अस्पताल का शनिवार सुबह उदघाटन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), आठ अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए गौतम बुद्ध नगर में बनाए गए अस्पताल का शनिवार सुबह उदघाटन किया।

मुख्यमंत्री ने सुबह 10 बजे अस्पताल का उद्घाटन किया, जिसके बाद यहां मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया। इस अस्पताल में कुल 420 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इसमें 180 बिस्तर उपलब्ध हैं। अस्पताल में डायलिसिस इकाई, प्रयोगशाला और वेंटिलेटर की भी व्यवस्था होगी। इसमें 28 चिकित्सक और 80 से ज्यादा अर्द्धचिकित्सा कर्मी हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19: तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,256 नए संक्रमित मामले आए सामनें, 14 मरीजों की हुई मौत.

इस अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने कराया है और कोविड-19 के उपचार संबंधी सभी सुविधाएं सीएसआर के तहत टाटा समूह और बिल गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली: गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में संभाला कार्यभार: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसके बाद, योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंडलों के अधिकारियों के साथ यहां बैठक करेंगे, जिसमें वह कोरोना वायरस से निपटने और विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से बातचीत करेंगे।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में यहां के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

नोएडा के डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\