देश की खबरें | दिल्ली के जामा मस्जिद जाने का ऐलान करने वाले यति नरसिंहानंद गाजियाबाद में किए गए नजरबंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद जाने का ऐलान करने वाले डासना देवी मंदिर के विवादास्पद पुरोहित यति नरसिंहानंद को रवाना होने से पहले ही शुक्रवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 17 जून दिल्ली स्थित जामा मस्जिद जाने का ऐलान करने वाले डासना देवी मंदिर के विवादास्पद पुरोहित यति नरसिंहानंद को रवाना होने से पहले ही शुक्रवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया।

उप जिलाधिकारी सदर विनय कुमार सिंह ने यहां बताया कि नरसिंहानंद को नजरबंद करने का कदम जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि नरसिंहानंद आज मध्यरात्रि तक नजरबंद रहेंगे ताकि वह दिल्ली न जा सकें।

इस बीच, नरसिंहानंद ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि सरकार इस वक्त क्या कर रही है, यह उनकी कल्पना से परे है।

उन्होंने वीडियो में दावा किया, “मुसलमान सड़कों पर बिना किसी डर खौफ के खुलेआम घूम रहे हैं। देश में हिंसा दिन-ब-दिन फैलती जा रही है और मुस्लिम धर्मगुरु हिंदुओं का सिर कलम करने के फतवे जारी कर रहे हैं।”

नरसिंहानंद ने वीडियो में आरोप लगाया कि वर्तमान शासक हिंदुओं को सुरक्षा नहीं दे रहे हैं और उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं कर रहे हैं...।

नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा से निलंबित की गई तत्कालीन पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में इस्लाम की धार्मिक पुस्तकों के साथ 17 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद पहुंचने का ऐलान किया था।

नरसिंहानंद की दलील है कि नुपुर शर्मा ने कोई गलत बयान नहीं दिया है। उन्होंने जो बात कही है वह इस्लाम धर्म की सभी पुस्तकों में लिखी हुई है, लिहाजा वह इस्लाम धर्म की पुस्तकें लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे और इस बारे में लोगों को जानकारी देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\