जरुरी जानकारी | यस बैंक का शुद्ध मुनाफा चौथी तिमाही में 45 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 45 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया।
मुंबई, 22 अप्रैल निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शनिवार को बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 45 प्रतिशत घटकर 202 करोड़ रुपये रह गया।
बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 32.7 प्रतिशत घटकर 717 करोड़ रुपये रहा।
बैंक की मार्च तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2,105 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 0.30 प्रतिशत बढ़कर 2.8 प्रतिशत रहा। ऋण वृद्धि 12 प्रतिशत से अधिक रही। बैंक की कुल जमाओं में 10 प्रतिशत वृद्धि हुई।
यस बैंक ने कहा कि कर्ज के लिए प्रावधान बढ़ाने के चलते मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसके मुनाफे पर असर पड़ा।
बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रावधानों के चलते नतीजे प्रभावित हुए हैं, लेकिन आने वाले वक्त में फंसे हुए कर्ज से बेहतर वसूली की उम्मीद है।
समीक्षाधीन तिमाही में यस बैंक की शुद्ध ब्याज आय 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2,105 करोड़ रुपये हो गई। गैर-ब्याज आय 22.8 प्रतिशत बढ़कर 1,082 करोड़ रुपये रही।
बैंक ने कहा कि यह लगातार दूसरा साल है, जब वह मुनाफा दर्ज करने में सफल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)