जरुरी जानकारी | येस बैंक का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 231 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. येस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 231 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 जनवरी येस बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 231 करोड़ रुपये रहा है। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई के निजी क्षेत्र के बैंक का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 52 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक का शुद्ध लाभ जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में 225 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बयान में कहा कि आलोच्य तिमाही में कर्ज में 11.8 प्रतिशत वृद्धि होने और शुद्ध ब्याज मार्जिन के 0.10 प्रतिशत घटकर 2.4 प्रतिशत होने से उसकी शुद्ध ब्याज आय 2.3 प्रतिशत बढ़कर 1,971 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक की गैर-ब्याज आय 12.1 प्रतिशत बढ़कर 1,195 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल शुद्ध आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 3,211 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 3,036 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, ताजा गिरावट 1,200 करोड़ रुपये थी, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक अकेले खुदरा क्षेत्र से आए थे। बैंक ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पहले ही 3,800 करोड़ रुपये की संपत्ति वसूल कर ली है और उसे चालू वित्त वर्ष के लिए अपने 5,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करने का भरोसा है।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात दो प्रतिशत पर स्थिर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी