नयी दिल्ली, 10 जुलाई निजी क्षेत्र के यस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने 15 जुलाई को खुलने वाले अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के माध्यम से 15 हजार करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के लिये आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर तय की है।
बैंक ने बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति ने एक बैठक में आधार दर 12 रुपये प्रति शेयर रखे जाने को मंजूरी दी। एफपीओ के लिये अधिकतम दर 13 रुपये प्रति शेयर होगी।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
समिति ने यह भी तय किया है कि बोली लगाने वाले न्यूनतम एक हजार शेयरों की बोली लगा सकेंगे। इसके बाद यह हजार के गुणक में बढ़ सकता है।
बैंक ने पात्र कर्मचारियों के लिये एक रुपये प्रति शेयर की विशेष छूट की भी घोषणा की।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
यस बैंक का एफपीओ 15 जुलाई को खुलेगा और 17 जुलाई को बंद होगा।
इस सप्ताह की शुरुआत में यस बैंक को अपने निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति (सीआरसी) से पेशकश के जरिए धन जुटाने की मंजूरी मिली थी।
यस बैंक ने महाराष्ट्र में कंपनी पंजीयक के समक्ष सात जुलाई 2020 को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरआरपी) दाखिल किया था।
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा था कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति ने यस बैंक के एफपीओ में अधिकतम 1,760 करोड़ रुपये तक निवेश को मंजूरी दे दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY