देश की खबरें | यमन के हूती विद्रोहियों ने 153 युद्ध बंदियों को एकतरफा रिहा किया: रेड क्रॉस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार रात संकेत दिया था कि वे बंदियों को रिहा करने की योजना बना रहे हैं। यह गाजा पट्टी में इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद तनाव को कम करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।

हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार रात संकेत दिया था कि वे बंदियों को रिहा करने की योजना बना रहे हैं। यह गाजा पट्टी में इजराइल-हमास के बीच संघर्ष विराम के बाद तनाव को कम करने के प्रयासों का एक हिस्सा है।

हालांकि, हूती की ओर रिहा किये जाने की कवायद संयुक्त राष्ट्र के अन्य सात यमनी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के ठीक बाद हुई है, जिससे विश्व निकाय में गुस्सा भड़क गया है।

रेड क्रॉस ने कहा कि वह लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘वार्ता के माध्यम से समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सकारात्मक कदम के तौर पर इस एकतरफा रिहाई का स्वागत करता है।’’

कैदी मामलों की हूती समिति के प्रमुख अब्दुल कादर अल-मुर्तदा ने हूती मीडिया के जरिये दिए गए एक बयान में कहा कि लोगों का रिहा किया जाना ‘मानवीय मामला’ था जिनमें बीमार, घायल और बुजुर्ग शामिल थे।

अल-मुर्तदा ने कथित तौर पर कहा, ‘‘पहल का लक्ष्य विश्वास का निर्माण करना और गंभीर और ईमानदार समझौते का एक नया चरण स्थापित करना है।’’

रेड क्रॉस ने अन्य कैदियों की रिहाई की निगरानी में मदद की है, जिसमें 2020 में लगभग 1,000 कैदियों की अदला-बदली, 2023 में 800 से अधिक बंदियों की अदला-बदली और 2024 में एक और रिहाई शामिल है।

विद्रोहियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वे लाल सागर गलियारे में जहाजों पर अपने हमलों को सीमित करेंगे और गैलेक्सी लीडर के 25 सदस्यीय चालक दल को रिहा कर दिया था।

यमन में युद्ध के कारण अब तक 1,50,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

हालांकि, हूती अब भी हमला कर रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सात कार्यकर्ताओं (संभवत: अन्य लोगों के साथ) को हिरासत में लिए जाने के रूप में सामने आया। विद्रोहियों ने इसके पहले भी संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों, यमन की राजधानी सना में एक बार खुले अमेरिकी दूतावास, सहायता समूहों और नागरिक समाज से जुड़े व्यक्तियों को हिरासत में लिया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार देर रात सात लोगों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की, साथ ही हूती द्वारा पकड़े गए अन्य सभी संयुक्त राष्ट्र के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की जिनमें से कुछ 2021 से उसकी हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी