देश की खबरें | येदियुरप्पा ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, प्रधानमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को भारी बारिश के कारण तीन महीने के भीतर तीसरी बार बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे राज्य के लिए 85.5 करोड़ रुपये जारी करने और प्रभावित जिलों को बचाव उपकरण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 16 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को भारी बारिश के कारण तीन महीने के भीतर तीसरी बार बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे राज्य के लिए 85.5 करोड़ रुपये जारी करने और प्रभावित जिलों को बचाव उपकरण उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी।

सरकार ने शुक्रवार को बाढ़ से प्रभावित 51,810 किसानों के बैंक खातों में सब्सिडी के तौर पर 36.57 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए।

यह भी पढ़े | Gujjar Mahapanchayat Tomorrow: राजस्‍थान के इन जिलों में गुर्जर महापंचायत के कारण 16 अक्‍टूबर की रात से ठप्प रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, नहीं चलेगा सोशल मीडिया.

एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर बने उच्च वायु दबाव क्षेत्र के कारण हुई भारी बारिश के चलते कलबुर्गी, बीदर, बेल्लारी, रायचूर, बागलकोट, कोप्पल, शिमोगा, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ समेत कई अन्य जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्तर कर्नाटक में 12 जिलों के जिला पंचायतों के उपायुक्तों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सूझबूझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से बचाव अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने येदियुरप्पा से बात की और आश्वासन दिया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से राज्य को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, '' कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से बात की। हम बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी मजबूती से खडे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\