एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | येदियुरप्पा चिकित्सकीय रूप से स्थिरःअस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं और उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं।

देश की खबरें | येदियुरप्पा चिकित्सकीय रूप से स्थिरःअस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच अगस्त कोरोना वायरस से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं और उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं।

यह जानकारी बुधवार को उस अस्पताल ने दी जहां मुख्यमंत्री भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | बेरूत ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हुई: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मनीपाल अस्पताल ने एक बयान में बताया कि येदियुरप्पा को दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं।

बयान में कहा गया है, "उनके महत्वपूर्ण अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं और उन पर उपचार का असर हो रहा है।"

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने टीवी पर देखा भूमिपूजन समारोह, हाथ जोड़े आईं नजर.

बयान में बताया गया है कि वह कमरे से ही अपनी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

अस्पताल ने कहा, " हमारे विशेषज्ञ उन पर करीब से निगाह रख रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).