शिवमोगा (कर्नाटक), चार दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि बीजापुर के विधायक एवं उनके आलोचक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ‘‘बाहरी व्यक्ति नहीं’’ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी आंतरिक मुद्दे बातचीत के माध्यम से सुलझा लिए जाएंगे।
यतनाल पार्टी के राज्य नेतृत्व की भी खुलकर आलोचना करते रहे हैं।
येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि वह और उनके बेटे भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बी. वाई. विजयेंद्र पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, “बातचीत होनी चाहिए, यतनाल कोई बाहरी व्यक्ति नहीं हैं, हो सकता है कि कुछ कारणों से वह नाराज हों। मेरी अपेक्षा है कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, यही विजयेंद्र की भी अपेक्षा है...।”
यतनाल ने विजयेंद्र की खुलकर आलोचना की है और उन पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ “मिलीभगत की राजनीति" करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने विजयेंद्र और येदियुरप्पा पर पार्टी को अपने कब्जे में रखने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY