देश की खबरें | यशवंत सिन्हा ने ईंधनों की कीमत में वृद्धि पर कहा, यह केंद्र की ‘सरासर मुनाफाखोरी’ है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को आरोप लगाया कि रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर केंद्र बस ‘‘मुनाफाखोरी” कर रहा है।
पटना, 27 जून पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को आरोप लगाया कि रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि कर केंद्र बस ‘‘मुनाफाखोरी” कर रहा है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र ने अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की जबकि दूसरी तरफ उसने उन लोगों को “लूट” लिया जो मोटरसाइकिलों, स्कूटरों और अन्य वाहनों से सफर करते हैं।
यह भी पढ़े | घर हो या ऑफिस, कोरोना से बचना है तो क्रॉस वेंटिलेशन जरूरी.
शनिवार को जहां डीजल के दामों में लगातार 21वें दिन वृद्धि की गई वहीं पेट्रोल की कीमत पिछले तीन हफ्तों में 20 बार बढ़ चुकी है।
सिन्हा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ऐसे कई मौके आते हैं जब पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि करना अनिवार्य हो जाता है। लेकिन मैं अपने अनुभवों के आधार पर आपको बता सकता हूं कि आज की परिस्थिति में यह और कुछ नहीं बल्कि सरासर मुनाफाखोरी है।”
यह भी पढ़े | दिल्ली में घुसा टिड्डी दल, केजरीवाल सरकार ने जारी की एडवाइजरी- DJ और ढोल बजाने का आदेश दिया.
उन्होंने कहा, “यह जानना दुर्भाग्यपूर्ण एवं निराश करने वाला है कि सरकार मुनाफाखोरी का सहारा ले रही है।”
सिन्हा ने कहा कि यह सबको पता है कि “अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं।”
शनिवार को, पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 25 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की वृद्धि होने के बाद तीन हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब तक क्रमश: 9.12 और 11.01 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)