खेल की खबरें | यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक, मुंबई ने रणजी चैम्पियन मध्य प्रदेश को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक से मुंबई ने बुधवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के बड़े स्कोर वाले ग्रुप ए लीग मैच में रणजी ट्राफी चैम्पियन मध्य प्रदेश को आठ विकेट से शिकस्त दी।

राजकोट, 12 अक्टूबर युवा यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक से मुंबई ने बुधवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के बड़े स्कोर वाले ग्रुप ए लीग मैच में रणजी ट्राफी चैम्पियन मध्य प्रदेश को आठ विकेट से शिकस्त दी।

मध्य प्रदेश ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के स्टार रजत पाटीदार के 67 रन (35 गेंद, पांच छक्के) और राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे वेंकटेश अय्यर के 57 रन (35 गेंद में पांच चौके और दो छक्के) की मदद से सात विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया।

हालांकि मुंबई ने यह लक्ष्य 17 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें पृथ्वी साव ने 12 गेंद में पांच चौके से 29 रन बनाकर लय तय की।

जायसवाल ने फिर 44 गेंद में पांच चौके और चार छक्के जड़ित नाबाद 66 रन की पारी खेली जिससे मुंबई ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

सरफराज खान (18 गेंद में 30 रन) और अमन हकीम खान (11 गेंद में 21 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

राजस्थान ने एक अन्य मैच में विदर्भ को नौ विकेट से पराजित किया जबकि रेलवे ने मिजोरम पर सात विकेट से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\