खेल की खबरें | याराजी ने 100 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ कांस्य जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार एथलीट ज्योति याराजी ने शुक्रवार को यहां विश्व विश्वविद्यालय खेलों के 100 मीटर बाधा दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर कांस्य पदक हासिल किया।
चेंगदू, चार अगस्त स्टार एथलीट ज्योति याराजी ने शुक्रवार को यहां विश्व विश्वविद्यालय खेलों के 100 मीटर बाधा दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर कांस्य पदक हासिल किया।
तेईस साल की याराजी ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में 12.78 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन से उन्होंने अक्टूबर 2022 में दर्ज किए गए 12.82 सेकंड के अपने पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर किया।
स्लोवाकिया की विक्टोरिया फोर्स्टर ने 12.72 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की यान्नी वू ने 12.76 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।
एक अन्य राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक धावक अमलान बोरगोहेन ने भी पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.55 सेकंड के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता। पच्चीस साल का यह खिलाड़ी मामूली अंतर से 20.52 सेकंड के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड से चूक गया।
दक्षिण अफ्रीका के त्सेबो इसादोर मात्सोसो ने 20.36 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि जापान के युदाई निशी 20.46 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
शुक्रवार को इन दो पदकों के बाद भारत अब 11 स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। पदक तालिका में चीन शीर्ष पर है, उसके बाद कोरिया और जापान हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

