देश की खबरें | कोविड-19 के कारण सुस्ती के बावजूद यमुना सफाई परियोजना पटरी पर : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘‘सुस्ती’’ के बावजूद पांच साल में यमुना की सफाई करने की दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पटरी पर है।

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ‘‘सुस्ती’’ के बावजूद पांच साल में यमुना की सफाई करने की दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पटरी पर है।

दिल्ली में यमुना नदी के पानी में तैरते जहरीले झाग के दृश्य पिछले कुछ दिनों के दौरान सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं, जिस पर लोगों की असंख्य प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां आ रही हैं।

जैन ने कहा कि नदी में प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने पहले ही नवीनतम बीआईएस मानकों के अनुरूप खरा नहीं उतरने वाले साबुन और डिटर्जेंट की बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा विपणन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यमुना में जहरीले झाग के बनने का प्राथमिक कारण अपशिष्ट जल में फॉस्फेट की उच्च मात्रा है, जो रंगाई उद्योगों, कपड़ा धोने वाले घाटों और घरों में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट से बनता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘नवीनतम मानकों के अनुरूप साबुन और डिटर्जेंट पर प्रतिबंध धीरे-धीरे यमुना में प्रदूषण पर प्रभाव डालेगा।’’

जैन ने कहा, ‘‘हमने कहा था कि हम इस कार्यकाल (आप सरकार का वर्तमान कार्यकाल) में यमुना को पूरी तरह से साफ कर देंगे। कोविड-19 महामारी के कारण परियोजना पर काम थोड़ा धीमा हो गया है, लेकिन अभी भी साढ़े तीन साल बाकी हैं। हम इसे पूरा करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी