देश की खबरें | नदी के जलस्तर में कमी आने पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन फिर खुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए फिर से खुल गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई यमुना नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए फिर से खुल गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को स्टेशन को यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई।
अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को यह 205.98 मीटर दर्ज किया गया।
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश रोक दिया था क्योंकि जलभराव के कारण स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया था, ‘‘यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्टेशन पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

