विदेश की खबरें | शी चिनफिंग ने हांगकांग के नए नेता जॉन ली को शपथ दिलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हांगकांग को चीनी शासन को सौंपने की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर चिनफिंग बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। ब्रिटेन ने एक जुलाई, 1997 को हांगकांग चीन को लौटा दिया था। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण करीब ढाई साल बाद शी हांगकांग की यात्रा पर आए हैं।

हांगकांग को चीनी शासन को सौंपने की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर चिनफिंग बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। ब्रिटेन ने एक जुलाई, 1997 को हांगकांग चीन को लौटा दिया था। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण करीब ढाई साल बाद शी हांगकांग की यात्रा पर आए हैं।

ली, एक पूर्व सुरक्षा अधिकारी हैं। शहर में 2019 के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद से असंतोष जताने वाली घटनाओं पर कार्रवाई उनकी निगरानी में ही की गई।

ली ने शपथ ग्रहण करते हुए शहर के लघु-संविधान, मूल कानून को बनाए रखने और हांगकांग के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प किया। उन्होंने चीन सरकार के प्रति जवाबदेह रहने का भी संकल्प किया।

ली ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह हांगकांग को चीनी शासन को सौंपने की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में भी हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में शी चिनफिंग, शहर की निवर्तमान नेता कैरी लैम सहित कई अन्य लोगों ने शिरकत की थी।

ध्वजारोहण समारोह तेज हवाओं के बीच आयोजित किया गया और चीन एवं हांगकांग के झंडे लाने वाले पुलिस अधिकारियों ने ब्रिटिश शैली के मार्च की जगह चीनी ‘गूज़-स्टेपिंग’ शैली में मार्च किया।

इससे पहले, शी ने हांगकांग पहुंचने के बाद अपने शुभचिंतकों से कहा कि हांगकांग ने पिछले कई वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया है।

शी ने ‘हांगकांग वेस्ट कॉव्लून ट्रेन स्टेशन’ पर एक भाषण में कहा था, ‘‘ मैं हांगकांग आकर बहुत खुश हूं। मैं पिछले पांच वर्षों से हांगकांग पर काफी ध्यान दे रहा हूं।’’

चिनफिंग के नेतृत्व में, चीन ने विरोध प्रदर्शनों पर नकेल कसते हुए असंतोष को शांत करने के लिए सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने, स्कूलों में ‘देशभक्ति’ संबंधी पाठ्यक्रम शुरू करने और चुनाव कानूनों में बदलाव करने समेत हांगकांग में कई बदलाव किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी