विदेश की खबरें | ‘एक्स’ को ‘बड़े साइबर हमले’ के तहत निशाना बनाया गया, सेवाएं बाधित हुईं: एलन मस्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मस्क ने एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों का इस्तेमाल करके किया गया था।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मस्क ने एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों का इस्तेमाल करके किया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें या तो कोई बड़ा, समन्वित समूह और/या कोई देश शामिल है। पता लगाया जा रहा है।’’

‘ट्रैकिंग’ वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, सोमवार को सुबह छह बजे और फिर सुबह 10 बजे शिकायतें मिलीं और 40,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने मंच तक पहुंच प्राप्त नहीं होने की सूचना दी।

सेवा में सबसे अधिक व्यवधान अमेरिकी तटों पर उपयोगकर्ताओं को हुआ।

‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम’ ने बताया कि दर्ज की गई 56 प्रतिशत समस्याएं ‘एक्स’ ऐप से संबंधित थीं जबकि 33 प्रतिशत वेबसाइट से संबंधित थी।

मार्च 2023 में भी इस सोशल मीडिया मंच पर एक घंटे तक सेवाएं बाधित रही थीं। उस समय इसे ‘ट्विटर’ के नाम से जाना जाता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now