एजेंसी न्यूज

India Fined Entire WTC Final Match Fees: डब्ल्यूटीसी फाइनल में धीमी ओवरगति के लिये भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस का सौ फीसदी जुर्माना

भारतीय खिलाड़ियों पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान धीमी ओवरगति के लिये पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है जबकि विवादित फैसले पर उन्हें आउट देने के लिये अंपायर के फैसले की आलोचना करने वाले शुभमन गिल पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगा है ।

India Fined Entire WTC Final Match Fees: डब्ल्यूटीसी फाइनल में धीमी ओवरगति के लिये भारतीय खिलाड़ियों पर मैच फीस का सौ फीसदी जुर्माना
टीम इंडिया ( Photo Credit: Twitter)

दुबई, 12 जून भारतीय खिलाड़ियों पर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के दौरान धीमी ओवरगति के लिये पूरी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है जबकि विवादित फैसले पर उन्हें आउट देने के लिये अंपायर के फैसले की आलोचना करने वाले शुभमन गिल पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगा है.

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर भी धीमी ओवरगति के लिये मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. आस्ट्रेलिया ने यह मैच 209 रन से जीता. यह भी पढ़ें: हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, नहीं मिलेगी मैच फीस, ये हैं वजह

आईसीसी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा ,‘‘ रविवार को आखिरी दिन का खेल खत्म होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो गई कि धीमी ओवरगति के लिये भारत पूरी मैच फीस और आस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत मैच फीस गंवायेगा.’

इसमें आगे कहा गया ,‘‘ आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर निर्धारित समय के भीतर ओवर पूरे नहीं करने पर प्रति ओवर 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है.’’

भारतीय टीम निर्धारित समय के भीतर पांच ओवर पीछे थी जबकि आस्ट्रेलिया चार ओवर पीछे रह गया था.

अंतिम एकादश में शामिल भारतीय खिलाड़ियों को 15 लाख रूपये प्रति टेस्ट ओर रिजर्व खिलाड़ियों को साढे सात लाख रूपये मिलते हैं.

गिल को धारा 2.7 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी घटना की सार्वजनिक निंदा या अनुचित बयान से संबंधित है.

भारत की दूसरी पारी के दौरान टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने गिल को आउट करार दिया जिनका कैच लपकते समय कैमरन ग्रीन का हाथ जमीन को छू गया था. उस दिन का खेल खत्म होने के बाद गिल ने टीवी स्क्रीन का रिप्ले शॉट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2023 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).